Moradabad News: गक्खरपुर में असुरक्षित नहीं रहेंगे श्रद्धालु
मुरादाबाद, नवम्बर 22 -- Moradabad News: तहसील क्षेत्र के गांव गक्खरपुर में हजारों श्रद्धालु प्रतिवर्ष कार्तिक पूर्णिमा पर रामगंगा नदी में स्नान और पूजा अर्चना करते हैं। पिछले वर्षों में नदी पार के श्रद्धालुओं को सुरक्षित तरीके से लकड़ी के पुल से होकर आना पड़ता था। इस बार जिलाधिकारी के आदेश पर उपजिलाधिकारी एके मिश्रा ने जन सहयोग लेकर मजबूत पुल का निर्माण कराया है जिसमें आने और जाने के लिए दो अलग-अलग रास्ते बना कर बेरीकेटिंग कर दी गई है। उपजिलाधिकारी एके मिश्रा ने गक्खरपुर में पुल का निरीक्षण करने के बाद बताया कि अस्थाई चट्टा पुल पर श्रद्धालुओं की भीड़ अधिक हो जाने पर काफी सुविधा रहती थी और श्रद्धालु असुरक्षित हो जाते थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.