मुरादाबाद, अक्टूबर 3 -- Moradabad News: मुरादाबाद। स्वरूपी देवी मेमोरियल इंटर कॉलेज में जनपद स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। जिसमें खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के बालक वर्ग में चित्रगुप्त इंटर कॉलेज, एसडीएम इंटर कॉलेज, महाराजा अग्रसेन इंटर कॉले, के छात्रों ने प्रतिभाग किया। जिसमे अंडर 14 में एसडीएम इंटर कॉलेज विजय रहा, अंडर 17 में महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज ने बाजी मारी। वहीं अंडर 19 में एसडीएम इंटर कॉलेज विजय रहा। प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधक प्रेमवीर सिंह, सचिव देव राज सिंह चौहान, राजकुमार सिंह, प्रधानाचार्य उदयराज सिंह ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...