Moradabad News: खेत में चकरोड पर अधिवक्ता को दिखा तेंदुआ, दहशत
मुरादाबाद, नवम्बर 10 -- Moradabad News: ग्राम मिश्रीपुर में मंगलवार सुबह खेत पर गए अधिवक्ता चकरोड पर बैठे तेंदुए को देखकर सहम गए। उनके शोर मचाने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जिन्हें देखकर तेंदुआ पास के गन्ने के खेत में छिप गया। तलाश के बावजूद उसका सुराग नहीं लग सका। अधिवक्ता वीरेंद्र सिंह सैनी सुबह करीब छह बजे सिंचाई की पाइपलाइन समेटने पहुंचे थे, तभी उनका सामना तेंदुए से हो गया। उन्होंने तुरंत पूर्व प्रधान कांता सैनी समेत अन्य ग्रामीणों को सूचना दी। ग्रामीणों की आमद से तेंदुआ ओझल हो गया। यहां बता दें कि मिश्रीपुर, मल्लीवाला, हीरापुर बेगमपुर, बहादुरपुर खादर और गोपालपुर समेत छह से अधिक गांवों में लंबे समय से तेंदुए की आमद बनी हुई है। यह भी पढ़ें- Hapur News: तेंदुए के जोड़ों का नहीं लगा कोई सुराग हमलों में अब तक बारह से अधिक ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.