Moradabad News: खेत की मेड़ तोड़ने के विवाद में मारपीट, चार पर रिपोर्ट दर्ज
मुरादाबाद, जुलाई 21 -- Moradabad News: थाना क्षेत्र के ग्राम जाहिदपुर सीकमपुर में खेत की मेड़ तोड़ने के विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी मोहम्मद अली ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि गांव के कुछ लोगों ने उसके खेत की मेड़ तोड़ दी। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। पीड़ित का कहना है कि वह शिकायत दर्ज कराने थाने जा रहा था, तभी उसकी गैरमौजूदगी में आरोपियों ने घर पहुंचकर परिजनों के साथ भी मारपीट कर दी। इस दौरान उसकी पत्नी घायल हो गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर नजाकत, सैफ अली खान समेत चार आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना पुलिस का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.