मुरादाबाद, नवम्बर 6 -- Moradabad News: मुरादाबाद। जनपद में संचालित एक चैरिटेबिल ब्लड बैंक में खून के लेनेदेन पर पाबंदी लगाने की कार्रवाई से ब्लड बैंकों में हड़कंप मच गया। खून के इकट्ठा होने व मरीजों को खून देने के आंकड़ों में किसी स्तर पर कथित गड़बड़ी या अनियमिता होने के अंदेशे में कई ब्लड बैंकों के प्रबंधन ने अपने स्तर से रिकार्डों को खंगाले जाने की कार्रवाई की। जिला अस्पताल, आईएमए समेत कुछ ब्लड बैंकों में सभी रिकार्ड दुरुस्त पाए जाने का दावा किया गया। ड्रग विभाग की ओर से चैरिटेबल ब्लड बैंक पर कथित अनियमितताओं के आरोप में कार्रवाई की गई। ब्लड बैंक द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित करने पर भी फिलहाल रोक लगा दी गई है। ब्लड बैंक में रक्तदाताओं और खून प्राप्त करने वाले मरीजों का पूरा रिकार्ड ऑनलाइन दर्ज किया जा रहा है। किसी भी स्तर पर गड़बड़ी होने...