Moradabad News: खुशहालपुर रोड पर पाइप लाइन फटी, सड़क पर भरा पानी
मुरादाबाद, अक्टूबर 4 -- Moradabad News: मुरादाबाद। शहर में आए दिन जलकल विभाग की अंडरग्रांउड पानी की पाइपलाइन जवाब दे जा रही है। इसकी वजह पाइप लाइन जर्जर होनी बताई जा रही है। खुशहालपुर रोड पर भी पाइप लाइन फटने से सड़क पर पानी भर गया। इसकी सूचना विभाग को दी गई। टीम ने मौके पर पहुंचकर समस्या का समाधान कराया है। बुद्धि विहार के पीछे गुजरी खुशहालपुर रोड पर ब्रेड फैक्ट्री है। बताया जाता है कि यहां पर शनिवार की शाम को पानी की पाइप लाइन फट गई, इससे सड़क पर पानी बहने लगा। कुछ घंटे बाद सप्लाई जाने के बाद पानी भी सड़क से उतर गया, लेकिन रविवार की सुबह फिर से सप्लाई आने के बाद पानी सड़क के आसपास बहने लगा। महाप्रबंधक जलकल रामकैलाश ने बताया कि रविवार को खुशहालपुर रोड के आसपास रहने वाले लोगों की शिकायत प्राप्त हुई थी। मौके पर टीम भेजी गई। खराब पाइप बदलकर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.