Moradabad News: खिलाड़ियों ने जूडो महाकुंभ स्टेट चैंपियनशिप में जीते पदक
मुरादाबाद, जुलाई 20 -- Moradabad News: मुरादाबाद। लखनऊ में 15 से 20 जुलाई तक जूडो महाकुंभ स्टेट चैंपियनशिप-2026 का आयोजन किया गया। जिसमें आरएसडी स्पोर्ट्स एकेडमी मुरादाबाद के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक अर्जित किए। प्रतियोगिता में अन्वी सक्सेना ने 30 किग्रा भार वर्ग में कांस्य पदक, अधीरा टंडन ने 48 किग्रा भार वर्ग में कांस्य पदक और ख्याति सिंह ने 70 किग्रा से अधिक भार वर्ग में रजत पदक जीतकर अकादमी एवं जनपद का नाम रोशन किया। तीनों खिलाड़ी जूडो कोच मयंक कश्यप के मार्गदर्शन में नियमित रूप से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। इस शानदार प्रदर्शन पर निदेशक डॉ. विनोद कुमार, डॉ. जी. कुमार, डॉ. गौरव कुमार, डॉ. गरिमा शर्मा, डॉ. अजय शर्मा, बास्केटबॉल कोच मोहित चौधरी और स्केटिंग कोच शहवाज अली ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों और जूडो कोच मयंक क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.