मुरादाबाद, नवम्बर 7 -- Moradabad News: मझोला थाना क्षेत्र में घर में मजदूरी करने आया युवक खाना लाने के बहाने बाइक लेकर गया और लापता हो गया। जाते समय वह महिला के भांजे को भी अपने साथ ले गया था, जिसे बाद में छोड़कर भाग गया। महिला की शिकायत पर पुलिस केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। थाना मझोला के जयंतीपुर चौकी क्षेत्र के नेता कालोनी निवासी कमलेश देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 4 नवंबर को वह गोपाल यादव उर्फ राहुल नाम के युवक को मजबूरी के लिए बुलाकर लाई थी। दोपहर के समय उसने कहा कि बाइक दे दीजिए मैं खाना लेकर आता हूं। पहले तो महिला ने मना किया, लेकिन बाद में अपनी बहन के आठ साल के बेटे को उसके साथ बाइक बैठाकर भेज दिया। आरोप है कि मजदूर बाइक लेकर वापस नहीं लौटा। आठ साल का बच्चा भी वापस नहीं आया, जिसके बाद कमलेश देवी ने फकीरपुरा चौक...