Moradabad News: खाद्य विभाग के छापे, दुर्गंध के चलते नष्ट करवाया पनीर, 6 सैंपल भरे
मुरादाबाद, अक्टूबर 29 -- Moradabad News: खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए आपके अपने लोकप्रिय अखबार हिन्दुस्तान का बड़ा असर हुआ है। खाद्य विभाग की टीम ने मुरादाबाद शहर में छापेमारी करके अलग अलग प्रतिष्ठानों से नमूने भरे। बीस किलो ऐसा पनीर नष्ट भी करवाया जिससे दुर्गंध आ रही थी। हिन्दुस्तान लगातार मिलावट के संबंध में और लोगों की जागरूकता के लिए अभियान चला रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग ने टीम बना कर गोविंद नगर क्षेत्र में छापमेरी कर दुकानों को चेक किया। खाद्य विभाग ने चेकिंग में गड़बड़ी की आशंका के चलते नमूने भरे। सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा द्वितीय राजवंश प्रकाश श्रीवास्तव की अगुवाई में टीम ने गोविंद नगर स्थित चौधरी दूध डेयरी, हनी स्वीट्स व प्रेम दूध भंडार आदि जगह छापेमारी कर खुले दूध व इससे बनी सामग्री की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.