Moradabad News: क्षेत्रीय समूहगान प्रतियोगिता में उत्तराखंड पूर्व प्रांत की टीमों का दबदबा
मुरादाबाद, नवम्बर 15 -- Moradabad News: मुरादाबाद। भारत विकास परिषद उत्तर मध्य क्षेत्र की क्षेत्र स्तरीय राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता का आयोजन रविवार को दिल्ली रोड स्थित टिमिट सभागार में भारत विकास परिषद रुहेलखंड पश्चिम प्रांत के आतिथ्य में हुआ। प्रतियोगिता में क्षेत्र के आठ प्रांतों से आई टीमों ने हिंदी, संस्कृत व लोकगीत वर्ग में देशभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुतियां देकर सभागार को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और वंदे मातरम् के सामूहिक गायन से हुआ। इसके बाद विभिन्न प्रांतों से आई छात्र-छात्राओं की टीमों ने हिंदी और संस्कृत में देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए। लोकगीत वर्ग में भी प्रतिभागियों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। निर्णायक मंडल में डा. विनीत गोस्वामी, सुनील अग्रहरी और भुवन चंद्र माहेश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.