मुरादाबाद, जुलाई 9 -- Moradabad News: इनरव्हील क्लब सिविल लाइन ने अधिष्ठापन समारोह एवं सामान्य सभा आयोजित की। सचिव शुभि रस्तोगी ने अध्यक्ष पूनम रस्तोगी को कालर पहनाकर सम्मानित किया। अध्यक्ष ने अपनी टीम का परिचय कराया और डिस्ट्रिक्ट सेकेटरी रीना गोयल को पिन लगाकर स्वागत किया। संस्कार केंद्र के जरूरतमंद बच्चों को बैग दिये गए। आई डब्लू ब्रांडिंग के लिए प्रतियोगिता आयोजित की गई। आयोजन में डिस्ट्रिक्ट सचिन रीना गोयल और पीडीसी सोनल भाटिया सहित आशा सिंह, ज्योति, कल्पना, रेनू, नीलम, सुनीता, श्वेता, नीतू, आरती, रिंजू, सोनिया, पल्लवी, विनीता, संगीता, कृष्णा, सपना, पूनम, प्रिंसी, रश्मि, प्रेमवाला, मृदुला, लक्ष्मी,प्रभा, सुधा, शिल्पी आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...