Moradabad News: क्रिप्टन पब्लिक स्कूल में अंतर-सदनीय खो-खो प्रतियोगिता
मुरादाबाद, अक्टूबर 24 -- Moradabad News: मुरादाबाद। क्रिप्टन पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को कक्षा 3 से 5 के विद्यार्थियों के लिए अंतर-सदनीय खो-खो प्रतियोगिता आयोजित हुई। चारों सदनों प्रॉस्पेरिटी, यूनिटी, हार्मनी और पीस के 100 से अधिक विद्यार्थियों ने हिस्सा लेकर फुर्ती और टीम भावना का प्रदर्शन किया। बालक वर्ग में प्रॉस्पेरिटी हाउस प्रथम, हार्मनी द्वितीय और पीस हाउस तृतीय स्थान पर रहा। बालिका वर्ग में भी प्रॉस्पेरिटी हाउस ने पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि पीस द्वितीय और हार्मनी तृतीय स्थान पर रही। समापन पर निदेशिका इंदु अग्रवाल और प्रधानाचार्य डॉ. सीबी जदली ने विजेता टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.