Moradabad News: कोल्डड्रिंक कारोबारी को हनीट्रैप में फंसाकर 15 लाख ऐंठे, तीन पर केस
मुरादाबाद, अक्टूबर 13 -- Moradabad News: मझोला थाना क्षेत्र निवासी कोल्डड्रिंक के थोक कारोबारी को हनीट्रैप में फंसाकर एक युवक और युवती ने 15 लाख रुपये ऐंठ लिए। बाद में रेप की झूठी शिकायत करके समझौते के नाम पर पांच लाख रुपये और ऐंठ लिए। इसके बावजूद आरोपी उससे वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पैसों की डिमांड करते रहे। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मां-बेटी समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज किया है। थाना मझोला के नया मुरादाबाद सेक्टर 14बी निवासी अंशुल गुप्ता का कोल्डड्रिंक के थोक का व्यापार है। उनका कैलशा रोड पर कार्यालय है। अंशुल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 2018 में मझोला के कांशीराम योजना सिंगल स्टोरी निवासी लवी जठवानी अपने साथ सिविल लाइंस के हिमगिरी कालोनी निवासी युवती अनुष्का शर्मा को अपने साथ लेकर कार्यालय पर आया। अंशुल के अनुसार उसने पूछा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.