Moradabad News: कोर्ट से लौट रहा स्कूटी सवार हादसे में घायल, केस दर्ज
मुरादाबाद, सितम्बर 29 -- Moradabad News: सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में कांठ रोड पर स्कूटी सवार को दूसरे स्कूटी सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर घायल हुए व्यक्ति को निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया है। पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है। थाना सिविल लाइंस के कांठ रोड हिमगिरी कालोनी निवासी बीना गुप्ता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके पति श्रीनिवास गुप्ता 25 सितंबर को जिला न्यायालय से घर लौट रहे थे। झांझनपुर मोड़ पर पहुंचे तभी हिमगिरी की ओर जाने वाले रास्ते पर सामने से आए अज्ञात स्कूटी सवार ने श्रीनिवास की स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में श्रीनिवास के सिर में गंभीर चोट आई है। उन्हें कांठ रोड स्थित निजी अस्पताल के आईसीयू में एडमिट कराया गया है। एसएचओ सिविल लाइसं हरीशवर्धन सिंह ने बताया कि तहरीर पर अज्ञात स्कूटी सवार के खिलाफ के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.