Moradabad News: कोठीवाल नगर में बंदरों के खौफ से लोगों का घर से निकलना मुश्किल
मुरादाबाद, अगस्त 13 -- Moradabad News: कोठीवाल नगर, लाल बिल्डिंग और बुध बाजार क्षेत्र में बंदरों के बढ़ते आतंक से लोग परेशान हैं। वार्ड नंबर 60 के मोहल्लेवासियों में हर्ष शर्मा का कहना है कि दिन के साथ रात में भी बड़ी संख्या में बंदर इलाके में घूमते रहते हैं। बंदर राहगीरों के पीछे दौड़ पड़ते हैं और हाथ में सामान लेकर जाने वाले लोगों से सामान छीन लेते हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक बंदरों के झुंड के कारण बच्चों, बुजुर्गों और राहगीरों में भय व्याप्त है। कई बार लोग बंदरों से बचने के लिए रास्ता बदलने को मजबूर हो जाते हैं। मोहल्लेवासियों का आरोप है कि समस्या लगातार बढ़ने के बावजूद प्रशासन की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है। लोगों ने नगर निगम प्रशासन से जल्द अभियान चलाकर क्षेत्र से बंदरों को पकड़वाने और समस्या से निजात दिलाने की मांग की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.