मुरादाबाद, अक्टूबर 20 -- दशहरा मेले का शुभारंभ Moradabad News: नगर में मंगलवार शाम दशहरा मेला स्थल पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह ने फीता काटकर मेले का शुभारंभ किया। भाजपा जिलाध्यक्ष आकाश कुमार पाल, पूर्व विधायक राजेश कुमार चुन्नू और जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. शैफाली सिंह, हरिओम शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि विजयदशमी का पर्व अधर्म पर धर्म, असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि हम सभी को अपने जीवन में बुराइयों से दूर रहकर सत्य के मार्ग पर चलना चाहिए। भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपनाकर समाज और देश की प्रगति में योगदान देना चाहिए। त्योहार आपसी प्रेम, भाईचारे और एकता को बढ़ावा देते हैं तथा लोगों को एक-दूसरे से जोड़ने का काम करते हैं। मेले के शुभारंभ के दौरान कुंवर...