मुरादाबाद, अक्टूबर 3 -- Moradabad News: मुरादाबाद। बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक चुनाव के लिए कैप्टन डॉ.राजीव चौहान ने शनिवार को समर्थकों के साथ बरेली में नामांकन पत्र दाखिल किया। समर्थकों ने फूल-मालाओं और पुष्पगुच्छ से उनका स्वागत किया। नामांकन के दौरान प्रस्तावक के रूप में प्रो. धनंजय शरण, डॉ. अमित वैश्य, डॉ. दिनेश चहल, डॉ. अमित कुमार सिंह, डॉ. अनुपम मिश्रा, डॉ. कीर्ति श्रीवास्तव, डॉ. गरिमा, डॉ. सुहैल मियां, डॉ. राम ललित, डॉ. आशा दुबे, डॉ. सत्यवीर सिंह चौहान, डॉ. अमित पाल सिंह, डॉ. सचिन शुक्ला, डॉ. प्रवीण माथुर और एडवोकेट सदानंद सैनी सहित अन्य समर्थक मौजूद रहे। भारतीय कृषक दल के महासचिव प्रमोद यादव भी समर्थकों के साथ नामांकन में पहुंचे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...