Moradabad News: केजीके कॉलेज में छात्रों का प्रदर्शन
मुरादाबाद, सितम्बर 7 -- Moradabad News: केजीके डिग्री कॉलेज में सोमवार को एलएलबी के छात्रों ने प्रथम सेमेस्टर की बैक क्लियर नहीं होने के कारण पांचवें सेमेस्टर में प्रवेश न मिलने पर प्रदर्शन किया। छात्रों और एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने प्राचार्य के कमरे में जमीन पर बैठकर अपनी नाराजगी जताई और समस्या का समाधान कराने की मांग की। छात्रों का कहना है कि एलएलबी के प्रथम सेमेस्टर में बैक होने के कारण उनका बैक पेपर अभी तक क्लियर नहीं हुआ है। इसी वजह से उन्हें पांचवें सेमेस्टर में प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। इससे करीब 70 छात्र प्रभावित हैं। छात्रों ने कॉलेज प्रशासन से मामले में विश्वविद्यालय स्तर पर समाधान कराने और पांचवें सेमेस्टर में प्रवेश दिलाने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने कहा कि प्रवेश का समय निकलने के कारण उनका शैक्षिक सत्र प्रभावित ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.