मुरादाबाद, अगस्त 28 -- Moradabad News: ठाकुरद्वारा। नगर में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार की दोपहर आवारा कुत्ते ने एक बच्ची पर हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया। परिजनों द्वारा उसे नगर के राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया जहां एंटी रेबीज इंजेक्शन लगाकर उपचार किया गया है। शुक्रवार की दोपहर नगर के वार्ड नंबर 21 निवासी इकबाल की 11 वर्षीय पुत्री जोया जैसे ही अपने घर के बाहर निकली वैसे ही एक आवारा खूंखार कुत्ते ने उसे पर हमला कर दिया और उसके पैर में काटकर उसे गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। बच्ची की चीख पुकार सुनकर पहुंचे मोहल्ले वालों ने किसी तरह कुत्ते से बच्ची को छुड़ाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...