मुरादाबाद, नवम्बर 9 -- Moradabad News: प्रशासन की लगातार कार्रवाई और सख्ती के बावजूद क्षेत्र में अवैध खनन का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। खनन माफिया एक परमिशन की आड़ में रात के अंधेरे में खेतों को गहरे गड्ढों में तब्दील कर रहे हैं। सोमवार सुबह मैनाठेर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए कुंदरकी से अवैध मिट्टी भरकर ला रहे दो डंपरों को पकड़ लिया। पुलिस की इस कार्रवाई से खनन कारोबारियों में खलबली मच गई है। ​जानकारी के अनुसार, पुलिस को सोमवार सुबह क्षेत्र में अवैध रूप से मिट्टी ढोए जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद टीम ने घेराबंदी कर मिट्टी से भरे दोनों डंपरों को रोक लिया और उन्हें थाने ले आई।

मैनाठेर पुलिस ने पकड़े दो डंपर ​क्षेत्रीय लोगों का आरोप है कि कुंदरकी और मैनाठेर क्षेत्र के कई गांवों में लंबे समय से अवैध खनन धड़ल...