Moradabad News: कुंदरकी में 12वीं की छात्रा की बीमारी से मौत
मुरादाबाद, अगस्त 5 -- Moradabad News: नगर के मोहल्ला कायस्थान निवासी 16 वर्षीय छात्रा सिमरन का बुधवार को बीमारी के चलते निधन हो गया। छात्रा की असमय मौत से परिवार, स्कूल और मोहल्ले में ग़मगीन माहौल रहा। नगर निवासी हाशिम की पुत्री सिमरन नगर स्थित जेएलएम इंटर कॉलेज में कक्षा 12वीं की छात्रा थी। परिजनों ने बताया कि वह लीवर की बीमारी से ग्रस्त थी। बीमारी उसकी अंदरूनी ताकत को प्रभावित करती गयी और उपचार के दौरान बुधवार सुबह उसकी मृत्यु हो गयी। छात्रा की मौत की सूचना मिलते ही जेएलएम इंटर कॉलेज में शोक का माहौल छा गया। विद्यालय प्रशासन ने छात्रा की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद शोक स्वरूप विद्यालय में अवकाश घोषित कर सभी विद्यार्थियों की छुट्टी कर दी गई। परिजनों और परिचितों के अनुसार सिमरन पढ़ाई में मेधावी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.