Moradabad News: कुंदरकी में हाईवे पर कार सवार युवकों ने ट्रक चालकों को पीटा
मुरादाबाद, जुलाई 29 -- Moradabad News: रेलवे स्टेशन के पास बुधवार को कार सवार पांच युवकों ने दो ट्रक चालकों के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना से नाराज ट्रक चालकों ने विरोध स्वरूप अपना ट्रक सड़क के बीचों-बीच खड़ा कर दिया, जिससे कुछ देर के लिए आवागमन प्रभावित हो गया। बिलारी के गांव मुड़िया भीकम निवासी दो ट्रक चालक मुरादाबाद की ओर से ट्रक लेकर अपने गांव मुड़िया भीकम लौट रहे थे। रेलवे स्टेशन के पास पहुंचते ही पीछे से आई एक तेज रफ्तार कार ने ओवरटेक कर ट्रक रुकवा लिया। आरोप है कि कार से उतरे पांच युवकों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और विरोध करने पर दोनों चालकों के साथ लात-घूंसों से मारपीट कर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित चालकों ने न्याय की मांग को लेकर ट्रक सड़क पर खड़ा कर पुलिस को सूचना दी। आरोप है कि सूचना पर पहुंची 112 पु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.