Moradabad News: कुंदरकी में हज़रत इमाम हुसैन की याद में लगा रक्तदान शिविर
मुरादाबाद, जुलाई 19 -- Moradabad News: अंजुमन तहफ्फूजे सादात मिशन पैग़ाम-ए-हुसैनी की ओर से रविवार को नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में हज़रत इमाम हुसैन की याद में 54 यूनिट रक्तदान किया गया। खास बात यह रही कि शिया समुदाय के साथ-साथ अहले सुन्नत और हिंदू समाज के युवाओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए इंसानियत, भाईचारे और गंगा-जमुनी तहज़ीब का संदेश दिया। रक्तदान शिविर से पहले मोहल्ला सादात स्थित इमामबाड़ा हज़रत अबूतालिब से सीएचसी तक जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के दौरान लोगों को रक्तदान के महत्व के बारे में जागरूक किया गया और अधिक से अधिक लोगों से रक्तदान करने की अपील की गई। अंजुमन के सदर जमाल नासिर रिज़वी ने कहा कि हज़रत इमाम हुसैन ने कर्बला में इंसानियत और सत्य की रक्षा के लिए महान कुर्बानी दी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.