Moradabad News: कुंदरकी में महिला-युवतियों के बीच सड़क पर जमकर मारपीट,वीडियो वायरल
मुरादाबाद, नवम्बर 5 -- Moradabad News: कस्बे में बुधवार रात महिला और युवतियों के बीच हुई मारपीट से बीच सड़क पर जमकर हंगामा खड़ा हो गया। अचानक एक महिला को बाल पकड़कर सड़क पर घसीटते देख राहगीर भी भौचक्के रह गए। दोनों पक्षों के बीच 10 मिनट तक चले हाईवोल्टेज ड्रामे से कुंदरकी अड्डे पर अफरा-तफरी मच गई। महिला और युवतियों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान एक-दूसरे के साथ हाथापाई की गई और एक महिला के बाल पकड़कर उसे सड़क पर घसीटा गया। अचानक हुए इस घटनाक्रम को देखकर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई, बीच-बचाव करने पहुंचे लोगों ने बड़ी मशक्कत के बाद दोनों पक्षों को अलग कराया। इसी बीच किसी राहगीर ने मारपीट का वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.