मुरादाबाद, अक्टूबर 20 -- Moradabad News: ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम कुतुबपुर अज्जू में श्रीमद्भागवत कथा के नौवें दिन कथा का समापन हुआ। इसके बाद श्रद्धालुओं ने गांव से कलश विसर्जन यात्रा निकाली। यात्रा जैतवाड़ा स्थित गंगा नदी के घाट पर पहुंची, जहां विधि-विधान के साथ गंगा में कलश विसर्जन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने मां गंगा की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर कथावाचक वंदना शास्त्री, पंडित राजकुमार शास्त्री, रूपेंद्र कुमार, मुकेश कुमार, ठाकुर अरविंद कुमार पुंडीर, दिनेश सिंह, अमरपाल सिंह, राजकुमार पुंडीर, राजू सिंह, किरनपाल, पप्पू सिंह, टिंकू सिंह, काशिश, अंजली सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...