Moradabad News: कुंदरकी में बिजली कर्मचारियों को पीटा, वीडियो वायरल
मुरादाबाद, जुलाई 3 -- Moradabad News: नगर में बिजली चोरी की जांच करने पहुंची बिजली विभाग की टीम पर शुक्रवार को कुछ लोगों द्वारा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामले में बिजली विभाग के अधिकारियों ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। शुक्रवार शाम करीब 4:30 बजे कुंदरकी विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता (जेई) जयवीर अपनी टीम, लाइनमैन और अन्य कर्मचारियों के साथ नगर के एक मोहल्ला में बिजली चोरी की शिकायत की जांच करने पहुंचे थे। आरोप है कि जांच के दौरान एक मकान में बिजली चोरी होती मिली। इसी बात को लेकर वहां मौजूद परिवार के लोगों की बिजली कर्मचारियों से कहासुनी शुरू हो गई, और देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दिनदहाड़े हुई इ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.