Moradabad News: कुंदरकी में फल विक्रेता और उसके भाई से मारपीट में चार नामजद
मुरादाबाद, जुलाई 21 -- Moradabad News: थाना क्षेत्र के पेठ बाजार में फल विक्रेता और उसके भाई पर धारदार हथियार व सरियों से हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने अज्ञात समेत चार नामजद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित ने बताया कि उसके बेटे का एक दिन पहले खेलते समय मोहल्ले के एक युवक से विवाद हो गया था। इसी बात को लेकर आरोपी अपने साथियों के साथ पेठ बाजार स्थित उसके फल के ठेले पर पहुंच गए और उसके बेटे को गाली-गलौज करते हुए धमकाने लगे। इसकी जानकारी मिलने पर वह अपने छोटे भाई के साथ मारपीट की शिकायत करने गया। आरोप है कि वहां पहले से मौजूद लोगों ने दोनों भाइयों पर धारदार हथियार और लोहे की सरियों से हमला कर दिया, जिससे दोनों घायल हो गए। घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों का हवाला देते हुए पीड़ित ने पुलिस से फुटेज की जांच कर आरोपियों क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.