Moradabad News: कुंदरकी में पुरानी रंजिश में दो पक्ष भिड़े,सात घायल
मुरादाबाद, अगस्त 1 -- Moradabad News: थाना क्षेत्र के गांव हरियाना में शनिवार देर शाम पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और दोनों ओर से जमकर ईंट-पत्थर व लाठी-डंडे चले। घटना से गांव में अफरा-तफरी मच गयी। मारपीट में दोनों पक्षों के करीब सात लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की। सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां उनका इलाज किया गया। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.