Moradabad News: कुंदरकी में धू-धूकर जला रावण् का पुतला
मुरादाबाद, अक्टूबर 23 -- कुंदरकी में दशहरा पर रावण दहन Moradabad News: कुंदरकी में शुक्रवार को दशहरा पर्व पर रावण दहन का किया गया। रावण का पुतला जलते ही पूरा मैदान जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। रावण दहन देखने के लिए कुंदरकी के साथ आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। आयोजन स्थल पर धार्मिक झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। भगवान के स्वरूप धारण किए कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान मेले जैसा माहौल रहा। मीना बाजार में महिलाओं और बच्चों की भीड़ह उमड़ी तो खेल-खिलौनों की दुकानों पर बच्चों ने खूब खरीदारी की। मेले में लोगों ने घूमने-फिरने के साथ खानपान का भी आनंद लिया। शाम होते ही रावण दहन देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटने लगी। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में आयोजन को लेकर उत्साह दिखाई दिया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.