मुरादाबाद, अक्टूबर 24 -- Moradabad News: नगर के रामलीला मंचन स्थल से शनिवार दोपहर बाद श्री रामलीला एवं मेला कमेटी के तत्वावधान में राम-भरत मिलाप शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए शोभायात्रा जेएलएम इंटर कॉलेज के पास खेल मैदान में लगे मेला स्थल पर पहुंची, यहां भगवान श्रीराम और भरत के मिलाप का भावुक दृश्य प्रस्तुत किया गया। इस दौरान जय श्रीराम के जयकारों से मेला स्थल गूंज उठा। इसके बाद विधि-विधान से भगवान श्रीराम का राजतिलक किया गया। दशहरा मेले के दूसरे दिन भी लोगों की भीड़ उमड़ी। महिलाओं ने सौंदर्य प्रसाधन, जबकि बच्चों ने खिलौनों की दुकानों पर खरीदारी की। लोगों ने चाट-पकौड़ी, जलेबी और चाऊमीन का भी आनंद लिया। सुरक्षा व्यवस्था के लिए कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक जोगिंदर सिंह तेवतिया और चौकी प्रभारी संजय त्यागी पु...