Moradabad News: कुंदरकी में धूमधाम से निकली राम बारात शोभायात्रा,गीतों पर झूमें श्रद्धालु
मुरादाबाद, अक्टूबर 14 -- Moradabad News: रामलीला एवं मेला कमेटी कुंदरकी के तत्वावधान में बुधवार को राम बारात शोभायात्रा धूमधाम के साथ निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ हरियाणा रोड स्थित रामलीला मंचन स्थल से हुआ। इसके बाद शोभायात्रा नगर के मार्गों से होती हुई रावण दहन के स्थल पर पहुंची। जहां से शोभायात्रा रामलीला मंचन स्थल के लिए निकली। शोभायात्रा का नगर में जगह-जगह पुष्प अर्पित कर स्वागत किया गया। आकर्षक बैंड-बाजों और डीजे की धुन पर युवक नाचते-गाते हुए चल रहे थे। इस दौरान प्रसाद वितरण के साथ हनुमान चालीसा और श्रीरामचरितमानस की चौपाइयों का गुणगान किया गया। शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिला। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: धनुष टूटने के बाद धूमधाम से निकली श्रीराम बारात, झांकियों ने मन मोहा इस दौरान था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.