Moradabad News: कुंदरकी में ऑटो और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत, छह घायल
मुरादाबाद, अगस्त 9 -- Moradabad News: कुंदरकी में रविवार देर शाम मुरादाबाद-अलीगढ़ राजमार्ग पर थाना क्षेत्र के जीरो प्वाइंट के पास ऑटो और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में ऑटो सवार महिलाओं समेत छह लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने तीन घायलों की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार, मुरादाबाद के जयंतीपुर निवासी नसीम अपनी ननद और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ चंदौसी के गांव मई जाने के लिए ऑटो से बिलारी जा रही थीं। रविवार देर शाम ऑटो जीरो प्वाइंट के पास पहुंचा, तभी सामने से आ रही बाइक से उसकी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो सवार गांव मई निवासी खुशनुमा, ताहिर, नसीम और उनकी ननद नसीम घायल हो गईं। वहीं, बाइक सवार कमालपुर निवासी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.