Moradabad News: कुंदरकी में अवैध रूप से चल रही निजी बस बेकाबू,दुघर्टनाग्रस्त,हादसा टला
मुरादाबाद, जुलाई 30 -- Moradabad News: मुरादाबाद-अलीगढ़ राजमार्ग और थाना क्षेत्र के मरेला गांव के पास गुरुवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। दिल्ली के लिए कथित तौर पर अवैध रूप से संचालित की जा रही एक निजी बस तेज रफ्तार के चलते अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस में 50 से अधिक यात्री सवार थे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी और यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस तेज गति से चल रही थी। मरेला गांव के पास चालक एक अन्य वाहन करे बचाने में बस से नियंत्रण खो बैठा जिसके बाद बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि कुछ यात्रियों के मामूली रूप से घायल होने की जानकारी सामने आई है। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.