Moradabad News: कुंदरकी में अवैध खनन में लगे चार ट्रैक्टर और एक जेसीबी सीज
मुरादाबाद, जुलाई 20 -- Moradabad News: थाना क्षेत्र के गांव बहापुर में अवैध खनन के खिलाफ खनन विभाग ने कार्रवाई करते हुए चार ट्रैक्टर और एक जेसीबी को पकड़ लिया। दिन में खनन की अनुमति होने के बावजूद रात के समय भी खनन कार्य करने की शिकायत खनन विभाग को मिल रही थी, जिस पर खनन अधिकारी राघवेंद्र सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और कार्रवाई करते हुए खनन में इस्तेमाल चार ट्रैक्टर तथा एक जेसीबी को कब्जे में ले लिया। पकड़े गए सभी वाहनों को थाने पहुंचाया गया, जिन्हें कार्रवाई के बाद सीज कर दिया गया। अधिकारियों का कहना है कि नियमों के विपरीत रात में खनन किए जाने की शिकायत लगातार मिल रही थी जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई। वहीं स्थानीय लोगों का आरोप है कि खनन माफिया पुलिस से मिलीभगत के चलते अंधेरे में मिट्टी का खनन करते हैं, जिससे सरकार को लाखों रुपये के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.