Moradabad News: कुंदरकी में अज्ञात वाहन की टक्कर से ई-रिक्शा चालक की मौत
मुरादाबाद, जुलाई 6 -- Moradabad News: मुरादाबाद-अलीगढ़ राजमार्ग पर सोमवार को गांव डोमघर के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर से ई-रिक्शा चालक की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों की भीड़ जुट गई। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मृतक की पहचान गांव चांदपुर मंगोल निवासी रामलाल 47 पुत्र रामस्वरूप के रूप में हुई। बताया गया कि रामलाल ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। सोमवार को वह डोमघर से कुंदरकी लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में किसी अज्ञात वाहन ने उसके ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि ई-रिक्शा क्षतिग्रस्त हो गया और चालक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.