मुरादाबाद, जुलाई 7 -- Moradabad News: कुंदरकी विद्युत उपकेंद्र में मंगलवार को सांप घुस जाने से बिजली व्यवस्था कई घंटे तक प्रभावित रही। भीषण गर्मी और उमस के बीच लंबे समय तक बिजली गुल रहने से कस्बे के दुकानदारों, व्यापारियों और आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। मंगलवार सुबह करीब सात बजे एक सांप विद्युत उपकेंद्र के अंदर घुसकर बिजली उपकरणों के पास बैठ गया। करंट का खतरा होने के कारण कर्मचारी उसके पास नहीं जा सके। काफी मशक्कत के बाद कर्मचारियों ने सांप को बाहर निकाला जिसके बाद बिजली आपूर्ति बहाल हुई। इसी बीच 33 केवी लाइन की शिफ्टिंग का कार्य भी चल रहा था। इसके चलते दोपहर करीब एक बजे से विद्युत आपूर्ति बंद कर दी गई। लाइन शिफ्टिंग का कार्य पूरा होने के बाद शाम करीब 5:30 बजे बिजली आपूर्ति सामान्य हो सकी। इस दौरान कस्बे और आसपास के क्षेत...