Moradabad News: कुंदरकी बिजलीघर के चौकीदार की हत्यारों का दो दिन बाद भी नहीं लगा सुराग
मुरादाबाद, जुलाई 20 -- Moradabad News: थाना क्षेत्र के ग्राम नानपुर में बिजलीघर के चौकीदार करन सिंह की हत्या के मामले में घटना के दो दिन बाद भी पुलिस के हाथ कोई ठोस सफलता नहीं लगी है। हालांकि पुलिस लगातार मामले की तह तक पहुंचने के प्रयास में जुटी है और जल्द ही घटना के खुलासे का दावा कर रही है। शनिवार देर रात ग्राम नानपुर निवासी चौकीदार करन सिंह (70) बिजलीघर के पास बनी अपनी झोपड़ी में तख्त पर सो रहे थे। इसी दौरान अज्ञात हमलावर ने नुकीले हथियार से उनके चेहरे व सिर पर ताबड़तोड़ वार कर उनकी निर्मम हत्या कर दी। रविवार सुबह जब उनकी पत्नी झोपड़ी पर पहुंचीं तो खून से लथपथ शव देखकर चीख पड़ी। सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी, फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। बताया जाता है कि करन सिंह चौकीदारी के साथ-साथ झ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.