मुरादाबाद, जुलाई 12 -- Moradabad News: थाना परिसर में रविवार को 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान थाना प्रभारी हम्बीर सिंह जादौन ने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ मिलकर पौधे रोपे और सभी से अधिक से अधिक वृक्ष लगाकर उनकी देखभाल करने का आह्वान किया। थाना प्रभारी हम्बीर सिंह जादौन ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और हरित वातावरण के लिए वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक है। प्रत्येक व्यक्ति को अपनी माँ के सम्मान में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए तथा उसके संरक्षण का भी संकल्प लेना चाहिए। कार्यक्रम में उपस्थित पुलिसकर्मियों ने भी पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए वृक्षों की नियमित देखभाल का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- Kausambi News: एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत विकास खंड कड़ा परिसर में हुआ पौ...