मुरादाबाद, जुलाई 24 -- Moradabad News: ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम रामपुर मैगन में शुक्रवार को ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक प्रतिनिधि बृजानंद उर्फ विक्की ठाकुर ने किया। इस दौरान विक्की ने केंद्र और प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए ग्रामीणों से उनका अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया। विधायक प्रतिनिधि ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार विकास, सुशासन और गरीब कल्याण के लिए लगातार कार्य कर रही है तथा योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, किसान सम्मान निधि समेत विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। चौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं और सुझाव भी सुने गए, जिनके समाध...