Moradabad News: कुंदरकी के युवक की मुंबई में मौत, घर लाकर किया सुपुर्द-ए-खाक
मुरादाबाद, जुलाई 20 -- Moradabad News: नगर के मोहल्ला सादात पश्चिमी निवासी 18 वर्षीय ईशान की मुंबई में इलाज के दौरान मौत हो गई। सोमवार सुबह उसका शव हवाई जहाज से दिल्ली लाया गया, जहां से शव परिजन उसको लेकर कुंदरकी पहुंचे। युवक का शव घर पहुंचते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। मोहल्ला सादात पश्चिमी निवासी इरशाद अहमद का पुत्र ईशान अक्सर अपनी ननिहाल मुंबई जाया करता था। करीब डेढ़ माह पहले भी वह मुंबई गया हुआ था। बताया गया दो दिन पहले उसे अचानक तेज बुखार आ गया, जिसके बाद परिजनों ने उसे स्थानीय अस्पताल में दिखाया। इलाज के बावजूद उसकी तबीयत में सुधार नहीं हुआ और हालत बिगड़ती चली गई। रविवार को उपचार के दौरान ईशान ने दम तोड़ दिया। सोमवार सुबह ईशान का शव हवाई जहाज से दिल्ली लाया गया। इसके बाद परिजन उसे कुंदरकी लेकर पहुंचे। जैसे ही शव घर पहुंचा परिजनो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.