मुरादाबाद, नवम्बर 4 -- Moradabad News: थाना क्षेत्र के ग्राम सैफपुर चित्तू निवासी ट्रक चालक की पुणे में मौत हो गई। बुधवार को मौत की सूचना मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव निवासी साजिद (50) ट्रक चालक थे। वह अपने एक साथी के साथ ट्रक लेकर पुणे गए हुए थे। बुधवार को परिजनों को साजिद की मौत की सूचना मिली। परिजनों के मुताबिक साजिद की मौत हृदयगति रुकने से हुई। साजिद की मौत से पत्नी फिरोज और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया गया साजिद का शव पुणे से लाने के बाद गांव स्थित कब्रिस्तान में सुपूर्द ए ख़ाक किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...