मुरादाबाद, अगस्त 3 -- Moradabad News: ब्लॉक क्षेत्र के कई गांवों में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। गांव जेतपुर समेत आसपास के क्षेत्रों में बंदरों के झुंड ग्रामीणों के लिए बड़ी परेशानी बन गए हैं। हालात ऐसे हैं कि लोग घरों से बाहर निकलने और बच्चों को स्कूल भेजने में भी सतर्कता बरतने को मजबूर हैं। ग्रामीणों के अनुसार सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों के हाथ से बंदर टिफिन, खाने-पीने का सामान ही नहीं बल्कि कई बार उनका बस्ता तक छीनकर भाग जाते हैं। वहीं घरों में घुसकर रसोई में रखा खाद्य सामग्री और अन्य सामान को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं। घरेलू महिलाओं को काम करते समय हर समय बंदरों पर नजर रखनी पड़ रही है। जैसे ही थोड़ी देर के लिए ध्यान हटता है बंदर घर में घुसकर सामान उठा ले जाते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जंगल और आसपास के क्षेत्रों से लगातार ...