Moradabad News: किसी भी दिन रामगंगा किनारे बनने लगेंगे पीलर
मुरादाबाद, जुलाई 7 -- Moradabad News: रामगंगा नदी के किनारों की सीमा का निर्धारण करने के लिए सिंचाई विभाग पिलर लगाने का काम किसी भी दिन शुरू कर सकता है। पिलर लगाने के लिए ठेका दे दिया है। सहायक अभियंता रविंद्र कुमार ने बताया कि यह ठेका बिजनौर निवासी अतुल गुप्ता को न्यूनतम दर होने के कारण दिया गया। अब यह ठेकेदार जल्द ही पिलर लगाने का काम आरंभ कर देगा। उन्होंने बताया कि यह पिलर बरसात में रामगंगा की धार जाती है उसे चिंहित करके लगाए जाएंगे। इस क्षेत्र के अंदर अगर कहीं अवैध निर्माण होगा तो उसे हटाया जाएगा। आने वाले समय में ऐसा ही कार्य गागन नदी पर भी किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Garhwa News: नहर की जमीन के अतिक्रमण की हुई जांच
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.