Moradabad News: किसान की मेढ से 35 पेड़ उखाड़े, दी तहरीर
मुरादाबाद, अगस्त 2 -- Moradabad News: थाना क्षेत्र के गांव के किसान ने तहरीर देकर बताया कि उसके खेत के अन्दर लगे पेड़ों को पड़ोसी खेत वाले तीन लोगों ने उखाड़ दिया। पीडित ने थाने में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। छजलैट थाना क्षेत्र के गांव भीकनपुर निवासी वसीम पुत्र मोहम्मद याकूब ने बताया कि उसने अपने खेत पर यूकेलिप्टिस के पेड़ लगाए थे उसने मानक अनुसार पहले ही मेढ से दो फिट बचा कर पेड़ लगाए थे। पीड़ित का आरोप है कि इतना करने के बाद भी गांव के ही मुस्तफा,दिलशाद व अब्दुल समद ने उन्हे एक मत होकर उखाड़ कर फेंक दिया, जब पीड़ित ने आरोपियों से बात की तो उन लोगों ने गाली गलौज कर भगा दिया। पीड़ित का कहना है की उसने पांच माह पूर्व पेड़ लगाए थे,जो काफी बड़े हो गये थे, आरोपियों ने लगाते समय विरोध नही किया था लेकिन अब उनके पेड़ों को उखाड़ दिया।
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.