Moradabad News: किशोरी से दुष्कर्म, विरोध करने पर दी जान से मारने की धमकी
मुरादाबाद, नवम्बर 19 -- Moradabad News: मझोला थाना क्षेत्र में किरोय पर रहने वाली किशोरी के साथ उसी मकान में रहने वाले दूसरे किरायेदार ने दुष्कर्म किया। पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने गुरुवार को नामजद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। थाना कटघर के ट्रांसपोर्टरनगर चौकी क्षेत्र निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह किराये के मकान में रहती है। उसी मकान में असलम नाम का युवक पर भी किराये पर रहता है। महिला के अनुसार मंगलवार को रात करीब आठ बजे उसकी 13 वर्षीय बेटी घर में थी। उसी दौरान आरोपी असलम किशोरी को अपने कमरे में ले गया ओर मारपीट कर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। आरोपी ने पीड़िता की अश्लील फोटो और वीडियो भी बना ली। आरोपी ने पीड़िता की गर्दन पर चाकू रखकर धमकी दी कि यदि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.