Moradabad News: किशोरी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर घर में घुसकर दी धमकी, आरोपी गिरफ्तार
मुरादाबाद, अक्टूबर 18 -- Moradabad News: सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में किशोरी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवक ने उसके घर में घुसकर गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। किशोरी के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के गुलाब बाग निवासी एक व्यक्ति तमिलनाडु में अपने बेटे के साथ रहकर बाल काटने का काम करता है। घर पर उसकी पत्नी, करीब 13 वर्षीय बेटी और बहू रहती हैं। पुलिस को दी तहरीर में पीड़ित ने बताया कि मोहल्ले का रहने वाला अज़ीम पिछले कुछ समय से उसकी बेटी के साथ छेड़छाड़ कर रहा था। आरोप है कि दो-तीन दिन पहले भी युवक ने घर के पास किशोरी से छेड़छाड़ की। बेटी ने घर पहुंचकर परिजनों को इसकी जानकारी दी तो उन्होंने युवक के परिवार से शिकायत की। शिकायत के बाद युवक उनके घर में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.