Moradabad News: किशोरी लापता, युवक पर केस दर्ज
मुरादाबाद, सितम्बर 21 -- Moradabad News: कटघर थाना क्षेत्र निवासी 16 वर्षीय किशोरी संदिग्ध हालात में घर से लापता हो गई। थाना कटघर के पीतलबस्ती चौकी क्षेत्र निवासी महिला ने तहरीर में बताया कि उसकी बेटी 18 सितंबर को घर से बिना बताए कहीं चली गई। आरोप लगाया कि अभी नाम का युवक उसे बहलाफुसला कर अगवा कर ले गया है। एसएचओ मझोला रविंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर पर आरोपी अभी के खिलाफ केस दर्ज कर किशोरी की बरामदगी का प्रयास हो रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.