Moradabad News: किशोरी लापता, युवक के खिलाफ केस दर्ज
मुरादाबाद, अगस्त 30 -- Moradabad News: मुरादाबाद। सिविल लाइंस के हरथला चौकी क्षेत्र निवासी 15 वर्षीय किशोरी शनिवार को संदिग्ध हालात में घर से लापता हो गई। मां ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि हरथला के मोहल्ला दर्जियान नया शिव मंदिर निवासी प्रशांत नाम का युवक उसे बहलाफुसला कर अगवा कर ले गया है। आशंका जताई कि वह बेटी के साथ अनहोनी कर सकता है। एसएचओ सिविल लाइंस हरीश वर्धन सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी प्रशांत के खिलाफ केस दर्ज कर किशोरी की सकुशल बरामदगी के लिए प्रयास किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.