Moradabad News: किशोरी लापता, अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज
मुरादाबाद, अक्टूबर 30 -- Moradabad News: नगर के एक मोहल्ले से 26 अक्तूबर को घर से बिना बताए लापता हुई किशोरी के मामले में पुलिस ने पिता की शिकायत पर शुक्रवार को अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर किशोरी की तलाश तेज कर दी है। नगर के एक मोहल्ले में रहने वाले व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी नाबालिग बेटी 26 अक्तूबर को घर से कहीं चली गई। काफी तलाश करने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लग सका। इसके बाद पिता ने पुलिस से बेटी की बरामदगी की गुहार लगाई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। किशोरी की तलाश के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.