मुरादाबाद, नवम्बर 10 -- Moradabad News: थाना क्षेत्र में एक किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। किशोरी की मां ने गांव काजीपुरा निवासी एक युवक पर बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर के अनुसार दीपावली पर घर की सजावट का सामान लेने के बाद किशोरी सुबह घर से निकली थी, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की। इस दौरान जानकारी मिली कि गांव काजीपुरा निवासी एक युवक उसे अपने साथ ले गया है। आरोप है कि जब परिजन युवक के घर पहुंचे तो वहां ताला लगा मिला। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप, केस दर्ज किशोरी की मां ने पुलिस से बेटी की बरामदगी और युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स...